फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of a female cub found lying in the forest of Nirpuda village, other cub hidden in field

Baghpat: निरपुड़ा गांव के जंगल में मृत पड़ा मिला मादा शावक का शव, दूसरा शावक खेतों में छिपा

Sat, 10 Aug 2024 02:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 02:06 AM IST
सार

निरपुड़ा के जंगल में मादा शावक का शव पड़ा मिला। दूसरा शावक ग्रामीणों को देखकर खेतों में छिप गया। 

विज्ञापन
Baghpat: Dead body of a female cub found lying in the forest of Nirpuda village, other cub hidden in  field
मृत पड़ा शावक। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बड़ौत स्थित निरपुड़ा गांव के जंगल में शुक्रवार को खेत पर पानी चला रहे किसान को तेंदुए के दो शावक दिखे। एक मृत था, जबिक दूसरा किसानों को देखकर खेत में घुस गया। सूचना पर दोघट व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मादा शावक के शव को संतनगर नर्सरी ले गई।

विज्ञापन

   निरपुड़ा गांव निवासी तेजपाल के खेत में किसानों को तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए। इसकी सूचना निरपुड़ा गांव निवासी विनोद कुमार, रामपाल, धर्मेंद्र, आजाद आदि ने पहले गांव में दी। इस दौरान अन्य किसान भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर दूसरा शावक खेत में घुस गया, जबकि एक शावक खेत में ही पड़ा रहा। आसपा मादा तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर दोघट पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शावक मृत मिला। वन विभाग की टीम मृत शावक को कपड़े में बांधकर अपने साथ संतनगर नर्सरी ले गई।
डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि संतनगर नर्सरी पर चिकित्सकों की टीम शावक का पोस्टमार्टम करेगी। रिपोर्ट से पता चलेगा कि शावक की मौत कैसे हुई। दूसरे शावक की खेतों में तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed