फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: CRPF constable of Luhara village died, wife and children were cried to see the body

Baghpat: लुहारा गांव के सीआरपीएफ के सिपाही की मौत, तिरंगे में लिपटा शव देख बोला मासूम बेटा, उठ जाओ पापा

Wed, 11 Jun 2025 11:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

सीआरपीएफ के सिपाही विपिन कुमार को पेट दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो दिन उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Baghpat: CRPF constable of Luhara village died, wife and children were cried to see the body
सिपाही विपिन की फाइल फोटो और रोता बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनगर सराय के लुहारा गांव निवासी सीआरपीएफ के सिपाही विपिन कुमार (35) की बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह सिपाही का शव गांव लाया गया, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के सिपाही की मौत होने से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

Baghpat: CRPF constable of Luhara village died, wife and children were cried to see the body
सिपाही के शव पर विलाप करती पत्नी और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
लुहारा गांव निवासी विपिन कुमार 2015 में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान में दिल्ली के लोधी मार्ग स्थित निदेशालय में चल रही थी। बताया कि दो दिन पहले विपिन कुमार को पेट में दर्द होने की समस्या हुई। इस पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: CRPF constable of Luhara village died, wife and children were cried to see the body
बिलखता सिपाही विपिन का बेटा। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन मेरठ के अस्पताल में उपचार के बाद सिपाही विपिन कुमार की मौत हो गई। सीआरपीएफ के सिपाही की मौत की सूचना परिजनों ने मुख्यालय पर दी। इसका पता चलने पर सीआरपीएफ के जवान तिरंगे में लिपटा हुआ शव लेकर लुहारा गांव पहुंचे, जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही विपिन कुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बेटा पापा-पापा कहकर रोता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed