{"_id":"629b6b57e751211507090bef","slug":"baghpat-crime-news-police-have-arrested-two-accused-in-case-of-20-lakh-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 20 लाख की रंगदारी मांगने का सच, आरोपी बोले- प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए नहीं थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 20 लाख की रंगदारी मांगने का सच, आरोपी बोले- प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए नहीं थे रुपये
Sat, 04 Jun 2022 07:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:55 PM IST
सार
फैक्टरी मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में अमीनगर सराय रोड स्थित फैक्टरी मालिक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रेमिकाओं को घुमाने-फिराने और उनके खर्चों को पूरे करने के लिए यह रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शोएब पुत्र तकी निवासी अतिशय कॉलोनी और परवेज पुत्र शहीद निवासी निवाड़ी जनपद गाजियाबाद शामिल है। दोनों ने हाल ही में गुराना रोड निवासी नकुल का भी मोबाइल चोरी कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रेमिकाओं को घुमाने-फिराने के खर्चे पूरे नहीं हो रहे थे। इसलिए फ्लोर मिल की मशीन बनाने वाले खालिद निवासी अतिशय कॉलोनी को मैसेज भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पता नहीं था कि बाद में पकड़े जाएंगे। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा, रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल और चोरी किया गया दूसरा मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान