Baghpat: पूर्व प्रधान के जेठ निसार की हत्या में 11 को सश्रम आजीवन कारावास, अदालत ने जुर्माना भी लगाया
Baghpat News : बागपत में अदालत ने पूर्व प्रधान के जेठ निसार की हत्या में 11 को सश्रम आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में निवाड़ा गांव की पूर्व प्रधान के जेठ की हत्या के मामले में बुधवार को न्यायाधीश ने हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक-एक साल की सजा बढ़ाई जाएगी।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अमित खोखर, वादी पक्ष के अधिवक्ता रामपाल नेहरा और विक्रम खोखर ने बताया कि निवाड़ा गांव में प्रधान पद के चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सर्वे करने को लेकर 16 मई 2020 को बवाल हो गया था। जिसमें तत्कालीन प्रधान जुलेखा के जेठ निसार की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में हारूण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने भाई निसार, चाचा अंगूर, महकार, इखलाक के साथ परिवार के उम्मेद के यहां से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने राइफल, पिस्टल व तमंचों से फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें धारदार हथियार से वार कर निसार की हत्या कर दी गई, जबकि बुजुर्ग अंगुर गोली लगने, लाठी-डंडों के हमले से महकार और अफसरी भी घायल हो गये थे। जिसमें 22 लोग नामजद किए गए, जबकि छह नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आये।
वहीं, मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससीएसटी विशेष शाजिया नजर जैदी ने चार सगे भाइयों समेत 11 हत्यारों पर दोष सिद्ध कर 17 आरोपियों को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान एक आरोपी कालू की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता
बुधवार को न्यायाधीश ने इस्लामू के साथ ही उसके तीन भाइयों इबने, इसरार, जुल्फिकार उर्फ भुट्टू के अलावा सुहैल, तोहिद, छोटे, फारुख, इस्तकार, जुम्मा, महताब को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.