फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Corona crisis on Priyanka Gandhi Kisan Panchayat, social distancing and mask mandatory

बागपत : प्रियंका गांधी की किसान पंचायत पर मंडराया कोरोना का संकट,सोशल डिसटेंसिंग और मास्क अनिवार्य

Tue, 23 Mar 2021 07:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Mar 2021 07:16 PM IST
सार

- सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन, मास्क लगाना अनिवार्य 

विज्ञापन
Baghpat: Corona crisis on Priyanka Gandhi Kisan Panchayat, social distancing and mask mandatory
किसान महापंचायत में मंच से बोलतीं प्रियंका गांधी- FilePhoto - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बागपत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गुरुवार को असारा गांव में होने वाली किसान पंचायत पर कोरोना का संकट गहरा गया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद नई गाइड लाइन जारी कर दी हैं। जिनका पालन कराना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


किसानों से जुड़े मुद्दे पर लगभग सभी विपक्षी दल भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जगह-जगह किसान पंचायत करके जनता के सामने सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने से विपक्षी दलों का यह अभियान अब थम सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सोमवार को नई गाइड लाइन जारी कर दी। जिसके अनुसार अब बिना अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम या जुलूस पर पाबंदी लगा दी गई है। यदि अनुमति लेने के बाद कोई आयोजन होता है तो आयोजक को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा। कार्यक्रम में शामिल लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता अभी भी दावा कर रहे हैं कि किसान पंचायत होगी। इसे सफल बनाने को जनसंपर्क भी किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष लल्लू सिंह भी सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने असारा गांव पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने के निर्देश उन्होंने दिए थे। लेकिन अभी तक प्रियंका गांधी का कार्यक्रम भी प्रशासन को नहीं मिला है। 


कांग्रेस नेताओं ने पंचायत की अनुमति ली है। प्रियंका गांधी के आने की अभी कोई जानकारी नहीं है। आयोजन में सरकार की नई गाइड लाइन का पालन आयोजकों को कराना होगा। -दुर्गेश मिश्र, एसडीएम बड़ौत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed