फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Clash: 18 Injured in Johri Village Over Wall and Money Dispute, Hut Set on Fire

Baghpat: बागपत के जोहड़ी गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, झोपड़ी में लगाई आग; दोनों पक्षों में मारपीट, 18 लोग

Mon, 08 Sep 2025 03:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 03:08 PM IST
सार

बागपत के जोहड़ी गांव में दीवार और रुपये के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि झोपड़ी में आग लगा दी गई। दोनों ओर से कुल 18 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के जोहड़ी गांव में सोमवार को दीवार और रुपये के विवाद को लेकर दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ और झोपड़ी में आग लगा दी गई।

विज्ञापन

गांव निवासी अंजय ने बताया कि उनका परिवार भंडारे का सामान ट्रैक्टर में लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में पप्पू, राजीव, अंजय, आकाश (विहिप नेता), विरमती, गुड्डन और महेश घायल हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से जोगेराम ने आरोप लगाया कि झोपड़ी में आग लगा दी गई और उनके परिवार पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसमें बिट्टू, रामेश, प्रमिला, सौरव, सोनू, रामभरोसे और राजेंद्र घायल हुए। पुलिस को सूचना दी गई है और मौके पर जांच जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed