फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: CDO did surprise inspection, stopped salary of Gram Panchayat officer after dirt was found in cowshed

Baghpat: सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, गौशाला में फैला मिला गोबर-कीचड़, ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज

Fri, 30 Jun 2023 01:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

Baghpat News : सीडीओ ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया तो गौशाला में गोबर और कीचड़ फैला मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और ग्राम पंचायत अधिकारी व कर्मचारी का एक माह का वेतन रोक दिया।

विज्ञापन
Baghpat: CDO did surprise inspection, stopped salary of Gram Panchayat officer after dirt was found in cowshed
गौशाला में गोबर और कीचड़ फैला मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में हिसावदा गांव की गौशाला में निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को कीचड़ फैली मिली। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई कर दी। सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाईकर्मी का जून माह का वेतन रोक दिया। इसके अलावा ग्राम प्रधान को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


सीडीओ एमएल व्यास ने बताया कि हिसावदा गांव की गौशाला का शनिवार शाम चार बजे औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे पशुओं को चारा डालने का समय निर्धारित किया गया है लेकिन, पशु गौशाला में ही घूमते मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गौशाला में कीचड़ और गोबर फैला मिला। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा और सफाईकर्मी उपस्थित नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गौशाला में उपस्थित नहीं होने और साफ सफाई नहीं कराने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा और सफाईकर्मी का जून माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश

इसके अलावा गौशाला के संचालन में लापरवाही उजागर होने पर ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी गौशालाओं का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed