उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार को एक सिपाही के घर में गैस सिलिंडर से आग लग गई। आग लगने से सिपाही की पत्नी झुलस गई। बताया गया कि हादसे के वक्त सिपाही गाजियाबाद में ड्यूटी पर तैनात थे।
किराए पर रहता है सिपाही का परिवार
पुलिस के अनुसार सिपाही सतबीर का परिवार देशराज मोहल्ला में मनोज चौहान के मकान में किराए पर रहता है। वहीं रविवार को घर पर सिपाही की पत्नी काजल, साली मनीषा, पांच साल की बेटी रिया और बेटा देविश मौजूद थे।
2 of 6
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
रसोई में खाना बना रही थी पत्नी
बताया गया कि सिपाही की पत्नी काजल रसोई में खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। वहीं आग बुझाने के दौरान काजल झुलस गई।
3 of 6
घटना की जानकारी देती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि काजल और मनीषा ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उनके बाल भी आग की चपेट आ गए। आग बढ़ने पर उन्होंने शोर मचा दिया और बच्चों को बाहर निकाला।
4 of 6
आग से झुलसी सिपाही की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
5 of 6
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद में तैनात है सिपाही
वर्तमान में सतबीर की तैनाती गाजियाबाद है। वह रविवार को ड्यूटी पर थे। वहीं हादसे की जानकारी लगने पर सतबीर घर पहुंचे और पत्नी का उपचार कराया।