{"_id":"68b6d9a6d7b73bfa5200599d","slug":"baghpat-case-filed-against-five-including-former-candidate-for-the-post-of-bjp-chairman-in-the-firing-case-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फायरिंग मामले में भाजपा के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी समेत पांच पर मुकदमा, जान लें इनके नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फायरिंग मामले में भाजपा के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी समेत पांच पर मुकदमा, जान लें इनके नाम
Tue, 02 Sep 2025 05:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:20 PM IST
सार
भाजपा के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी रणवीर चौहान समेत पांच लोगों पर आरोप है कि शहर में पक्का घाट पर प्लॉट कब्जाने का प्रयास किया गया। इस मामले में फायरिंग भी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शहर में पक्का घाट के समीप प्लॉट पर कब्जा करने के विवाद में दीवार गिराने और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने भाजपा के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी रणवीर चौहान, उसके भाई सत्यवीर, नजाकत समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बली गांव निवासी डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि अगस्त माह में उन्होंने एक प्लॉट खरीदा था, इसके बाद 28 अगस्त को प्लॉट पर निर्माण कार्य देखने गए। आरोप लगाया कि रणवीर चौहान, सत्यवीर चौहान, नजाकत, चांद और अन्य युवकों ने वहां पहुंचकर दीवार गिरा दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके पीछे दौड़ पड़े और गोली भी चलाई। उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। उनको दोबारा प्लॉट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस का कहना है कि रणवीर चौहान, सत्यवीर, नजाकत, चांद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन