फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BSF ASI of Kishanpur Baral died after being shot by five bullets in Jammu.

Baghpat: किशनपुर बराल के बीएसएफ के एएसआई की जम्मू में पांच गोली लगने से मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 Aug 2024 11:33 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात किशनपुर बराल गांव के बीएसएफ के एएसआई रामकुमार (57) की पांच गोलियां लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: BSF ASI of Kishanpur Baral died after being shot by five bullets in Jammu.
बीएसएफ जवान रामकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम को बीएसएफ के जवान गांव में लेकर पहुंचे। बीएसएफ के अफसरों ने रामकुमार के आत्महत्या करने की बात कही तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो घंटे तक शव नहीं लिया। अफसरों के जांच कराने की बात कहने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


किशनपुर बराल गांव के रहने वाले रामकुमार बीएसएफ की 89वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में एनआईटीआई पोस्ट पर एएसआई पद पर तैनात थे। बताया गया कि शनिवार रात एएसआई रामकुमार के कमरे से गोलियां चलने की आवाज आई। इस पर साथी जवान वहां पहुंचे तो एएसआई रामकुमार का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था और उसके पास एलएमजी पड़ी मिली। बताया कि रामकुमार की गर्दन में पांच गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ के अफसरों ने रामकुमार के परिजनों को फोन कर उनके आत्महत्या करने की जानकारी दी। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शिवम साथी जवानों के साथ रामकुमार का पार्थिव शरीर लेकर किशनपुर गांव पहुंचे। जहां परिजनों ने पार्थिव शरीर लेने से इंकार कर दिया और रामकुमार की हत्या होने की बात कही। बीएसएफ के अफसर ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक वार्ता चली और बीएसएफ के आला अधिकारियों से परिजनों की फोन पर बात कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि परिजन यहां आकर शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर जांच कराई जाएगी। इसके बाद शव को लिया गया और अंतिम संस्कार किया। मृतक के बेटे कपिल ने मुखाग्नि दी। वहां पहुंचे पूर्व विधायक वीरपाल राठी और परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की। बताया कि रामकुमार 12 फरवरी को छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गए थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोली लगने पर परिजनों ने उठाए सवाल
रामकुमार की गर्दन में तीन और सीने में दो गोलियां लगने पर परिजनों ने सवाल उठाए और हत्या की आशंका जताई। इस पर असिस्टेंट कमांडेंट शिवम ने कहा कि एलएमजी ऐसा हथियार है, जिससे एक सेकेंट में 30 राउंड गोलियां चल सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed