फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Brother-in-law raped sister-in-law, took her along on such an excuse, the woman could not even refuse

Baghpat: देवर ने पवित्र रिश्ते पर लगाया कलंक, बीमार भाभी के साथ किया दुष्कर्म, तंत्र-मंत्र के बहाने ले गया साथ

Fri, 27 Sep 2024 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Sep 2024 10:30 PM IST
सार

भाभी मां समान होती है, लेकिन एक दुष्कर्मी ने इस पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Brother-in-law raped sister-in-law, took her along on such an excuse, the woman could not even refuse
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तांत्रिक से इलाज कराने के बहाने ले जाकर देवर ने बीमार भाभी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

महिला ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही है। उसका देवर उसके घर आया और कहा कि तांत्रिक क्रिया से बीमारी को ठीक किया जा सकता है। बीमारी से बुरी तरह परेशान महिला उसकी बातों में आ गई। परिजनों ने महिला को देवर के साथ तांत्रिक के पास भेज दिया। आरोपह है कि देवर ने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने परिजनों के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed