{"_id":"695a12e06639f16b90079d22","slug":"baghpat-bpt-student-took-training-from-youtube-along-with-two-colleagues-defrauded-one-crore-rupees-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: यूट्यूब से सीखा कैसे करते हैं साइबर ठगी, फिर बीपीटी के छात्र ने ठग लिए एक करोड़ रुपये, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: यूट्यूब से सीखा कैसे करते हैं साइबर ठगी, फिर बीपीटी के छात्र ने ठग लिए एक करोड़ रुपये, ऐसे हुआ खुलासा
Sun, 04 Jan 2026 12:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:42 PM IST
सार
साइबर थाना पुलिस ने असारा गांव के बीपीटी के छात्र सावेज को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच की तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी होना पाया गया।
विज्ञापन
साइबर अपराधी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के एक कॉलोज में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) की पढ़ाई कर रहे छात्र सावेज निवासी असारा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर यूट्यूब से साइबर ठगी करने के तरीके सीखे। इसके बाद बागपत, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। खेकड़ा के रोबिन से एक लाख रुपये की ठगी होने पर जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने सावेज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चार नवंबर 2025 को रोबिन निवासी खेकड़ा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका व्हाट्सएप हैक करके साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की तो असारा गांव निवासी सावेज का नाम प्रकाश में आया, जो देहरादून में एक कॉलेज में बीपीटी का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सावेज ने अपने दो साथियों के साथ यूट्यूब से साइबर ठगी करने के तरीके सीखे। इसके बाद लोगों के मोबाइल हैक करके ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया।
सावेज और उसके साथियों ने एक साल में दो करोड़ रुपये की ठगी की, जबकि भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर 1.30 करोड़ रुपये ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। सावेज के पास से मोबाइल, पैनकार्ड, आधार कार्ड, चैक, डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।