फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat boxers named district in Gujarat 19 medals brightened

बागपत के मुक्केबाजों ने गुजरात में 19 पदक जीतकर जिले का नाम चमकाया

Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत । एम्योचर बॉक्सिंग संघ के मुक्केबाजों ने गुजरात में 10 स्वर्ण समेत 19 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


बॉक्सिंग संघ की कोच सरिता सिंह ने बताया  दो से तीन अक्तूबर को गुजरात के जय जलालराम इंटर नेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता चली। इसमें जिला एम्योचर बॉक्सिंग संघ के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

 उन्होंने बताया विशाल तोमर, विजय सिंह, निखिल सरोहा, रवि तोमर, विशाल तोमर, कुनाल तोमर, रिमझिम चौधरी, आयुषी धामा, ऋतिक वशिष्ठ, अजय सिंह ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसमें रक्षत तोमर, लक्ष्य मलिक और अनु सिंह ने रजत और आकाश मलिक, पीयूष तोमर, अभिनव कुमार, अजय तोमर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


सरिता सिंह ने बताया प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, बंगलादेश, ईरान, भारत की टीमों ने भाग लिया था। बॉक्सिंग संघ के महासचिव यशवीर सिंह ने बताया प्रतियोगिता में विजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब मिला है। एकेडमी पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिनौली गांव में आयुषी धामा का कोच सरिता सिंह, यशवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, नेपाल सिंह, अशोक धामा, गौरव ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed