Baghpat Blast Case: माजिद की आंख और जाहिद का हाथ हो गया खराब, तेज आवाज के साथ हुआ था धमाका
Baghpat Blast Case : बागपत में धमाके में घायल हुए माजिद की आंख और जाहिद का हाथ हो गया खराब हो गया है। वहीं, तीसरे भाई के एक हाथ की चार अंगुलियां खराब हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश कूटने पर हुए धमाके में झुलसे एक किशोर की एक आंख खराब हो गई तो दूसरे का एक हाथ खराब हो गया, जबकि तीसरे भाई के एक हाथ की चार अंगुलियां खराब हो गईं। सभी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रहने वाले कबाड़ी वकील के बेटे कूड़े के ढेर से पॉलिथीन उठाकर लाए थे और बुधवार को घर के अंदर इमाम दस्ते में गंधक पोटाश कूटने पर धमाके में वकील के पांच बेटे जाहिद, शाहिद, माजिद, अरमान, वाहिद झुलस गए थे।
धमाके में झुलसे पांचों भाइयों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जाहिद, माजिद और अरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में जाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका एक हाथ खराब हो गया, जो धमाके में फट गया था।
यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग
इसके अलावा माजिद की आंख में हड्डी घुसने पर खराब हो गई। तीसरे भाई अरमान के एक हाथ की चारों अंगुलियां खराब हो गईं। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि झुलसे हुए बच्चोंं का उपचार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर