फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Bike collided with a pole in a dust storm, young man died

Baghpat: धूल भरी आंधी में बाइक खम्भे से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Jun 2024 07:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

बागपत जनपद के रटाैल में रटौल-बंधला मार्ग पर भैडापुर गांव में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Bike collided with a pole in a dust storm, young man died
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटाैल में रटौल-बंधला मार्ग पर भैडापुर गांव में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से लिखित में लेकर शव परिजनों को सौप दिया।

विज्ञापन


चिरोड़ी, गाजियाबाद निवासी मेहरबान(22 ) पुत्र अब्दुल्ला भटटे पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार को वह चिरोड़ी मेडिकल स्टोर पर अपनी बीमार बहन के लिए दवाई लेने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि वह रटौल स्विमिंग पूल में नहाने आ गया था, जल्दी ही घर आ रहा है।

विज्ञापन

स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वह वापस लौट रहा था कि इसी दाैरान बंधला मार्ग पर भैडापुर गांव में धूल भरी आंधी और तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई और माैके पर ही युवक की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने देखा तो उसे बचाने दौड़ पड़े और चांदीनगर पुलिस को सूचना दी।  सूचना मिलते ही धोली प्याऊ चौकी इन्चार्ज विपुल कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान कराई तो वह चिरोड़ी निवासी निकला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मृतक के भाई आरिफ ने उसकी पहचान की। वहीं अन्य परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे जहां शव को देख परिजनों का रो-रो बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पचंनामा भर पोस्मार्टम की कार्रवाई शुरू की तो मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने  से इनकार कर दिया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। फिर लिखित में लेकर शव परिजनों को सौप दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत खम्भे से टकराने से हुई है। शव परिजनों को साैंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed