{"_id":"62b0fbd2dd37002a2916a4d4","slug":"baghpat-big-news-court-appearance-of-criminals-sunil-rathi-and-neeraj-bawana-charges-framed-in-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Big News: कुख्यात सुनील राठी और नीरज बवाना की कोर्ट पेशी, गैंगस्टर में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Big News: कुख्यात सुनील राठी और नीरज बवाना की कोर्ट पेशी, गैंगस्टर में आरोप तय
Tue, 21 Jun 2022 04:29 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:29 AM IST
सार
विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा के अनुसार दोनों पर गैंगस्टर अधिनियम में आरोप तय किए गए हैं और अब इसमें आगे सुनवाई होगी।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में कुख्यात सुनील राठी और नीरज बवाना की सोमवार को गैंगस्टर के मुकदमे में पेशी हुई। दोनों की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई। दोनों पर गैंगस्टर में आरोप तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा ने बताया कि सुनील राठी और नीरज बवाना ने गिरोह बनाकर कई अपराध किए। सुनील ने जेल में रहते हुए ही कुख्यात अमित उर्फ भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। नीरज बवाना और गिरोह के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर हमला करके उसे कस्टडी से छुड़ाया था। इस तरह गिरोह बनाकर अपराध करने पर सुनील राठी, नीरज बवाना समेत अन्य पर गैंगस्टर लगाई गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU News: टिकैत का बड़ा एलान, अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को देशभर में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
गैंगस्टर के मामले में सुनवाई के लिए दोनों की पेशी नहीं हो रही थी। जिसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी पेशी कराने को पत्र भेजा गया, लेकिन तिहाड़ जेल में इंटरनेट खराब बताकर पेशी नहीं कराई जा रही थी। इन दोनों की सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी कराई गई। विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा के अनुसार दोनों पर गैंगस्टर अधिनियम में आरोप तय किए गए हैं और अब इसमें आगे सुनवाई होगी।