फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Badmas looted car and two lakh rupees after fired at the factory owner in the industrial area

अपराधी बेखाैफ: बागपत में औद्याेगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक पर फायरिंग कर कार और दो लाख लूटे

Tue, 19 Nov 2024 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

बागपत में अपराधी बेखाैफ होकर अपराध कर रहे हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशाें ने फैक्टरी मालिक पर फायरिंग कर दो लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाश उसकी कार भी लूट ले गए।

विज्ञापन
Baghpat: Badmas looted car and two lakh rupees after fired at the factory owner in the industrial area
मुहाना थाना इलाके में ज्वेलर्स के साथ लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में चार बदमाशों ने फायरिंग कर फैक्टरी मालिक की कार और दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूटपाट का विरोध करने पर फैक्टरी मालिक को पीटकर घायल कर दिया। लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।

विज्ञापन


खतौली के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी प्लास्टिक की सीट बनाने की फैक्टरी है। सोमवार रात करीब दस बजे वह फैक्टरी से घर जा रहा था। जैसे ही फैक्टरी से बाहर निकला तो चार बदमाशों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रुकवा ली।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसे गाड़ी से बाहर निकालकर लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। तभी एक बदमाश ने फायरिंग कर कार और दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश उसे धक्का देकर कार लेकर भाग गए।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाश लूटपाट करते नजर आए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल फैक्टरी मालिक का सीएचसी में उपचार कराया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 
 
औद्योगिक क्षेत्र में लूट से कारोबारी भयभीत

औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर ही मालिक से लूटपाट की घटना का पता चलते ही कारोबारी भयभीत हो गए। उन्होंने घटना हाेने पर आक्रोश जताया और जल्द खुलासा करने की मांग की। कारोबारियों ने पुलिस पर औद्योगिक क्षेत्र में रात में गश्त न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आएदिन चोरी की घटनाएं भी होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed