Baghpat: बाबा राम रहीम की 20 दिन का पैराैल समय पूरा, कड़ी सुरक्षा में लेजाया गया सुनारिया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। इसमें उसके 10 दिन हरियाणा के सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा के आश्रम में
रहने लिए मंजूर थे।
बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवंबर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन,13 अगस्त को 21 दिन, 2 अक्तूबर को 20 दिन और नोवी बार बीती 8 फरवरी 2025 को 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आकर रहा।
भारी संख्या में तैनात रही पुलिस
पैरोल का समय पूरा होने पर शुक्रवार को डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे।
यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 17 मिनट पर पुलिस सुरक्षा में उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद रंग की आश्रम के अंदर से निकल कर मेरठ की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हो गईं।