फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Baba Ram Rahim claims that he started T-10 and T-20 cricket 24 years ago

BAGHPAT: 24 साल पहले मैंने की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत, ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम ने किया दावा

Mon, 21 Nov 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Nov 2022 03:39 PM IST
सार

बागपत के बिनौली स्थित डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है जिसमें डेरा प्रमुख ने बड़ा दावा किया है। राम रहीम ने दावा किया है कि उसने ही टी-20 क्रिकेट की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Baghpat: Baba Ram Rahim claims that he started T-10 and T-20 cricket 24 years ago
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली स्थित डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि सबसे पहले उसने ही टी-10 और टी-20 क्रिकेट मैच की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस समय में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन के पैरोल पर है। आश्रम से रामरहीम ऑनलाइन उपदेश दे रहा है। जिसमें उसने दावा किया कि टी-10 और टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत उसने की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: देश भर में गूंजा था तंजील अहमद हत्याकांड, मुख्य आरोपी मुनीर की जेल में मौत, दर्ज हैंं 33 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम ने कहा कि 24 साल पहले उसने सिरसा के गांव जलालआना में टी-10 किक्रेट और टी-20 क्रिकेट शुरू किया था, तब बड़े-बड़े प्लेयर कहते थे कि यह कोई क्रिकेट है? कोई खेलने नहीं आता था और अब, आज पूरी दुनिया ने इसे अपना लिया है। 

वीडियो में राम रहीम यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि एक अट्ठा (8 रन) भी होता था, गेंद को स्टेडियम पार पहुंचाने पर 8 रन मिलते थे और अब आने वाले समय अट्ठा भी छक्के पर भारी पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें:UP:  एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी के हत्यारोपी मुनीर की मौत, सोनभद्र जेल में था बंद

शाही अंदाज में ऑनलाइन करता संगत
रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम यहां शाही अंदाज में समय बिता रहा है. रामरहीम यहां हर रोज पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है और इसके अलावा, भजन भी गाता है और अनुयायियों को गुरुमंत्र देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed