फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: ashik became Policeman, cheated Rs 5.42 lakh on the pretext of arresting nephew in rape case

Baghpat: आशिक बन गया पुलिसवाला, दुष्कर्म में भतीजे को गिरफ्तार करने का झांसा देकर 5.42 लाख रुपये ठगे

Thu, 19 Sep 2024 08:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

अर्जुनपुरम कालोनी में रहने वाले अशोक कुमार से पांच लाख 42 हजार रुपये की ठग कर ली गई। अशोक के भतीजे को दुष्कर्म के केस में फंसाने का झांसा दिया था। अशोक ने भी बिना पुष्टि किए रुपये खाते में डाल दिए। 

विज्ञापन
Baghpat: ashik became Policeman, cheated Rs 5.42 lakh on the pretext of arresting nephew in rape case
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बड़ौत की अर्जुनपुरम कालोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने 29 फरवरी को साइबर थाने में शिकायत देकर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। अशोक ने आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सएप पर कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस वाला बताकर भांजे को दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि व्हाट्एएप पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने भांजे को छोड़ने के बदले रुपयों की मांग की। जिसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में उससे पांच लाख 42 हजार रुपये डलवा लिये। बाद में भांजे से बातचीत होने पर उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जांच के बाद मोहम्मद आशिक निवासी मीरपुर बहानपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। जो आठवीं पास है और वर्तमान में रघुनाथपुरी विजयनगर जनपद गाजियाबाद में रहकर एक होटल में खाना परोसने वाले कर्मियों की देखरेख करता है। गिरफ्तार आरोपी से मोबाइल, पैनकार्ड, आधार कार्ड और चेकबुक बरामद की गई। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके खाते में रुपये डलवाये, वे भी फंसेंगे
गिरफ्तार आशिक ने ठगे गए रुपये कई बैंक खातों में डलवाए, उसके गिरोह में कई युवक शामिल हैं। पुलिस की मानें तो जिनके खातों में रुपये डलवाकर निकाले गए, जांच में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed