फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Additional property worth 22.89 lakh was found on the inspector, case registered

Baghpat : दरोगा पर 22.89 लाख की ज्यादा संपत्ति मिली, मुकदमा दर्ज, आर्थिक अपराध शाखा मेरठ में है तैनाती

Mon, 24 Jul 2023 07:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jul 2023 07:12 PM IST
सार

बागपत के रटौल चौकी पर तैनात दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के अहरौली गांव के रहने वाले दरोगा को मेरठ में आर्थिक अपराध में तैनाती मिली हुई है।

विज्ञापन
Baghpat: Additional property worth 22.89 lakh was found on the inspector, case registered
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में आय से अधिक संपत्ति के मामले में रटौल चौकी के पूर्व प्रभारी विजय कुमार फंस गए है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जांच कराने पर दरोगा के पास 22.89 लाख रुपये की ज्यादा संपत्ति मिली है। जिससे उसके खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण मेरठ थाने के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार को 14 जनवरी 2022 को अलीगढ़ के अहरौली गांव के रहने वाले रटौल चौकी के तत्कालीन प्रभारी विजय कुमार के खिलाफ जांच सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने अब खेकड़ा कोतवाली में दरोगा विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कहा गया है कि एक जनवरी 2004 से 31 अगस्त 2020 तक दरोगा की आय 65 लाख 67 हजार 943 रुपये हुई है। जबकि अपने परिवार व संपत्ति पर 88 लाख 57 हजार 824 रुपये खर्च किए गए है। इस तरह 22 लाख 89 हजार 881 रुपये की संपत्ति ज्यादा है। जिसके बारे में दरोगा कोई जानकारी नहीं दे सका।

इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने दरोगा विजय कुमार को प्रथम दृष्टया जांच में दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार विजय कुमार इस समय आर्थिक अपराध शाखा मेरठ में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed