UP: बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता, निकाला लालटेन जुलूस, XEN कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Baghpat News : बिजली कटौती के विरोध में आप कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और लालटेन जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में नगर और देहात क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों से लालटेन जूलूस निकाला और कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
बता दें कि कार्यकर्ताओं का यह जुलूस छपरौली चुंगी से शुरू होकर पुराना दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, सिंचाई विभाग का डाक बंगले से होते हुए एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता अपने हाथों में लालटेन ले हुए थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक तो उपभोक्ता प्रदेश में मंहगी बिजली से जूझ रहे हैं, ऊपर से पूरा बिल वसूलने के बाद भी लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिस कारण दिन और रात के समय कई-कई घंटे बिजली कटौती से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
इतना ही नहीं बिना बिजली के अस्पतालों में बीमार लोग तड़प रहे हैं। प्रदेश में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई और अधिकारी व कर्मचारी अपनी हठधर्मिता पर उतर आए हैं, जिस कारण वे आए दिन उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसे बर्दास्त नहीं करेगी। यदि जल्द लोगों को बिजली कटौती से मुक्ति नहीं मिली तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। जुलूस में युवा जिलाध्यक्ष सचिन तोमर, अजित, आयुष, मनीष, मनोज जैन, जाहिद शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे