फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man was beaten and set on fire, a video was made while he was lying on the hospital bed

Baghpat: युवक को पीटकर आग लगाई, अस्पताल के बेड पर लेटे हुए बनाया वीडियो, ये है पूरा मामला

Wed, 23 Jul 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Jul 2025 09:03 PM IST
सार

कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे सन्नी को ससुराल वाले उठाकर ले गए और पीटने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह वह बचकर भागा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat: A young man was beaten and set on fire, a video was made while he was lying on the hospital bed
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : crime

विस्तार

दाहा के कंडेरा गांव के रहने वाले जन सेवा केंद्र संचालक सन्नी को हरिद्वार जाते समय बुधवार को गढ़ी कांगरान अड्डे पर ससुराल वालों ने पकड़ लिया। आरोप है कि सन्नी के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गया जो मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। उसके पिता ने ससुराल वालों पर कार्रवाई के लिए दोघट थाने में तहरीर दी तो सन्नी ने भी वीडियो में ससुराल वालों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

 

दाहा के कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने दोघट थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे सन्नी की शादी एक साल पहले गढ़ी कांगरान की अंकिता से हुई थी। सन्नी व उसकी पत्नी के बीच एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण वह अपने मायके चली गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सन्नी बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। वह गढ़ी कांगरान अड्डे पर पहुंचा तो वहां कांवड़ देखने के लिए रुक गया। आरोप है कि वहां ससुराल के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उठाकर ले गए। चार लोगों ने सन्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पड़ोसी ने इसकी सूचना सन्नी के परिजनों को दी। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बुलाकर झुलसे सन्नी को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं सन्नी की अस्पताल की एक वीडियो भी वायरल हुई। उसमें वह अपने ससुराल वालों पर आरोप लगा रहा है। उसके पिता की तहरीर, वीडियो और बिनौली सीएचसी में दिए गए बयान तीनों को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
 

ये बोले एसपी
युवक के झुलसने पर बिनौली सीएचसी का एक मीमो पुलिस के पास आया था। इसके अलावा उसका वीडियो भी आया है। इन सभी को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
-सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed