फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man dancing on DJ got shot, the young man died due to electric shock in an under construction

Baghpat: डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली लगी, निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 13 Nov 2023 09:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 09:42 PM IST
सार

दीपावली पर डीजे पर डांस कर रहे युवकों में मारपीट के बाद एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में 

विज्ञापन
Baghpat: A young man dancing on DJ got shot, the young man died due to electric shock in an under construction
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र के ढिकौली गांव में दीपावली पर डीजे पर डांस कर रहे युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

ढिकौली गांव के रहने वाले सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपावली पर्व पर रविवार रात वह गांव में ही अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद परिवार वाले घायल युवक को लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जिसमें घायल पक्ष की तरफ से तीन युवकों को नामजद करते हुए शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना मदनी बोले-दूसरी जाति में शादी नहीं करते हिंदू तो मुस्लिम लड़कियों को क्यों बनाया जा रहा निशाना 

खेकड़ा कस्बे की लाइनपार बस्ती में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया।

लाइनपार बस्ती में रहने वाला इरशाद (27) के मकान का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना से बनवाया जा रहा है। बताया कि सोमवार शाम राजमिस्त्री मकान निर्माण कर रहे थे। निर्माणाधीन मकान में अंधेरा होने पर इरशाद लाइट जलाने लगा, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इसे देखते ही राजमिस्त्री और मजदूरों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर परिजनों ने बिजली की लाइन काटकर इरशाद को अलग किया और निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनाें ने पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। युवक की मौत होने से बस्ती में मातम पसर गया। उधर, थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने युवक की मौत होने की जानकारी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed