फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: a woman has committed suicide by hanging after four months of marriage and dead body found in a room

शादी के चंद माह: मौत की भेंट चढ़ीं खुशियां, बेडरूम में इस हालत में मिली विवाहिता की लाश, हर कोई हैरान

Thu, 15 Jun 2023 09:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Jun 2023 09:05 PM IST
सार

Baghpat News : चार महीने में ही शादी की खुशियां मौत की भेंट चढ़ गईं। विवाहिता की लाश बेडरूम में इस हालत में मिली।

विज्ञापन
Baghpat: a woman has committed suicide by hanging after four months of marriage and dead body found in a room
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के हबीबपुर नंगला गांव में बृहस्पतिवार को एक घटना हो गई। शादी के चार महीने बाद ही विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर ससुराल वालों को सौंप दिया। जहां मायके वालों के इंतजार में शव का बृहस्पतिवार शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले की रहने वाली रानी (25) की 10 फरवरी को हबीबपुर नंगला गांव के ओमबीर के साथ हुई थी। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल में कमरे में रानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे देखकर ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस और नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसके बाद मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

मायके वालों के इंतजार में रखा गया शव
फिरोजाबाद की रहने वाली विवाहिता रानी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव हबीबपुर नंगला गांव लाया गया। जहां बृहस्पतिवार रात तक उसके मायके वाले नहीं पहुंचे। जिसके चलते मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका और मायके वालों के इंतजार में शव रखा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed