UP: बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, सांड ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत से गांव में मातम
Baghpat News : सांड ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं, व्यक्ति की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विस्तार
बागपत में रटौल क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के समीप सड़क पर घूम रहे एक सांड ने चमरावल गांव के बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने रोष जताते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
चमरावल गांव का रहने वाला अहसान उर्फ भूरे (45) बृहस्पतिवार को बाइक पर अपनी पत्नी समसीदा के साथ शामली जनपद के नाला गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था। वे सिखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े एक सांड ने चलती बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अहसान और उसकी पत्नी समसीदा घायल हो गए।
सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए, जिन्होंने दोनों घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। घायल अहसान की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव गांव लाया गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा
बताया गया कि अहसान के चार बच्चे हैं और वह कार चलाकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी मौत होने के बाद चमरावल गांव में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश