फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: a laborer died after being buried under the debris during digging of a well

UP: कुएं की खुदाई के दौरान हादसा, ढांग गिरने से दबे तीन मजदूर, पांच बच्चों के पिता की मौत, सदमे में परिवार

Thu, 17 Aug 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

Baghpat News : कुएं की खुदाई के दौरान अचानक हादसा हो गया। कुएं की ढांग गिरने से तीन मजदूर दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। घर के मुखिया की मौत से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
Baghpat: a laborer died after being buried under the debris during digging of a well
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जनपद के सिरोरा गांव में कुएं की खुदाई कर ईंट निकाल रहे तीन मजदूर ढांग गिरने से दब गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही बागपत के रटौल में मातम पसर गया।

विज्ञापन


कस्बे का रहने वाला तोहिद उर्फ लाल, इकबाल और मौसीन पुराने कुओं से ईंट निकालने का काम करते हैं। जो बागपत सीमा से सटे गाजियाबाद जनपद के सिरोरा गांव में चाहतराम के कुएं से ईंट निकालने के लिए मजदूरी पर गए थे।

विज्ञापन

बताया कि तोहिद उर्फ लाल और मौसीन कुएं के अंदर घुसकर मिट्टी से ईंट निकाल रहे थे, जबकि इकबाल ऊपर खड़ा होकर ईंट पकड़ रहा था। तभी कुएं की ढांग गिरने से तोहिद उर्फ लाल और मौसीन मिट्टी में दब गए तो कुएं के ऊपर खड़ा इकबाल भी नीचे जा गिरा। जिसमें मौसीन और इकबाल किसी तरह निकलकर बाहर आ गए, जबकि तोहिद मिट्टी की ढांग के नीचे दबा रह गया।

मजदूरों का शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए। जिन्होंने जेसीबी की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद तोहिद को बाहर निकाला और लोनी के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान तौहिद की मौत हो गई, जबकि इकबाल और मौसीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक तौहिद के पांच बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश

विज्ञापन

500-500 रुपये की मजदूरी में गए थे तीनों
मजदूर इकबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वे तीनों 500-500 रुपये की मजदूरी के लिए सिरोरा गांव पहुंचे थे। जहां जान खतरे में डालकर कुएं में घुसकर ईंटें निकालनी शुरू कीं। मजदूर ने बताया कि कस्बे में मजदूरी नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed