फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A garland of notes was stolen from the idol of Lord Ganesha, went to Haryana, spent money on elcohal

Baghpat: गणेश जी की मूर्ति से नोटों की माला चोरी की, हरियाणा जाकर महंगी शराब में उड़ा दिए रुपये, तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 05:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

गणेश जी मूर्ति पर चढ़ी नोटों की माला देखकर तीन शराबियों का मन ललचा गया। उन्होंने माला चोरी की और हरियाणा जाकर महंगी शराब की दावत उड़ाई।

विज्ञापन
Baghpat: A garland of notes was stolen from the idol of Lord Ganesha, went to Haryana, spent money on elcohal
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ा बाजार में गणेश महोत्सव के पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति से नोटों की माला चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नोटों की माला चोरी करने के बाद हरियाणा जाकर महंगी शराब की पार्टी की थी।
विज्ञापन

 

बड़ा बाजार में रहने वाले संजय वर्मा, सुजीत लखेरा, संजय रुहेला समेत अन्य लोगों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे बाइक पर आए चोरों ने गणेश महोत्सव के पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा से 11 हजार रुपये की नोटों की माला और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि जांच के बाद नोटों की माला चोरी करने वाले प्रिंस उर्फ चीनी, सूरज उर्फ काला, अंकित कश्यप निवासीगण कश्यप कालोनी को गिरफ्तार कर 4200 रुपये की नकदी बरामद की गई। पूछताछ में तीनों चोरों ने बताया कि प्रतिमा के गले में नोटों की माला देखकर उन्हें लालच आ गया था। माला चोरी करने के बाद हरियाणा जाकर महंगी शराब की बोतल खरीदकर पार्टी की। तीनों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed