{"_id":"627dd2e399443e4ead58073f","slug":"baghpat-a-farmer-guarding-the-farm-was-shot-dead-while-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: खेत की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, मौके पर तीन खोखे और एक कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: खेत की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, मौके पर तीन खोखे और एक कारतूस बरामद
Fri, 13 May 2022 09:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 13 May 2022 09:13 AM IST
सार
मंसूरपुर गांव निवासी मदन पुत्र शिवचरण ने ललियाना-लहचौड़ा मार्ग पर खेत में भिंडी की फसल की आवारा पशुओं से रक्षा गुरुवार रात मदन आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लहचौड़ा- ललियाना मार्ग पर खेत में भिंडी की फसल की रखवाली करने गए मंसूरपुर के किसान की गुरुवार रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
मंसूरपुर गांव निवासी मदन पुत्र शिवचरण ने ललियाना-लहचौड़ा मार्ग पर जमीन उगाई पर ली है। खेत में भिंडी की फसल उगी हुई है। गुरुवार रात मदन आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सुबह किसानों ने खून में लथपथ शव पड़ा देखकर किसान के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा। परिजन ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।