{"_id":"69f0e393d6b4c2ffd40cef8e","slug":"baghpat-a-drunkard-forcibly-entered-the-house-of-a-retired-electrician-killed-a-young-man-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर में जबरन घुसा शराबी, विरोध करने पर बलकटी मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर में जबरन घुसा शराबी, विरोध करने पर बलकटी मारकर युवक की हत्या
Tue, 28 Apr 2026 10:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:13 PM IST
सार
सरूरपुरकलां गांव में डालचंद के घर में एक शराबी घुस आया। परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाया मगर वह नहीं माना। इसके बाद गुस्से में आकर उसने पास पड़ी बलकटी उठाई और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। मोनू की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के सरूरपुरकलां गांव में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने सेवानिवृत्त ऊर्जा निगम कर्मी के परिवार पर बलकटी से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान डालचंद के बेटे मोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरूरपुरकलां गांव निवासी डालचंद ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त हैं। वहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात को नशे में धुत युवक ने उनके घर में घुसकर शराब पीनी शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। जब डालचंद और उनके बेटों सोनू, मोनू और अमित ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी युवक आग-बबूला हो गया। उसने पास में पड़ी बलकटी उठाई और अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में डालचंद और उनके तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा
घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। मोनू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस जांच जारी
घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के मुखिया डालचंद, जो खुद इस हमले में घायल हुए हैं, अपने बेटे को खोने के गम से गहरे सदमे में हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और सभी में आरोपी के खिलाफ गुस्सा है।
ये भी देखें...
Baghpat: 20 हजार में बता दिया 'बेटी है', गर्भपात कराने पर महिला की हालत बिगड़ी, अल्ट्रासाउंड करने वाला पकड़ा