फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Babbu was smuggling even after district badar

जिला बदर के बाद भी तस्करी कर रहा बब्बू, पहली बार सप्लायर भी गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Babbu was smuggling even after district badar
बागपत। एसटीएफ व सिंघावली अहीर पुलिस ने रविवार को 820 पेटी शराब पकड़ कर बड़ा खुलासा किया है। शराब तस्करी गैंग का सरगना ढिक़ौली निवासी प्रवीण उर्फ बब्बू एक महीने पहले जिला बदर हो चुका है। इसके बावजूद वह तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। वहीं, पुलिस ने पहली बार शराब के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में कई बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ व सिंघावली अहीर पुलिस ने पिलाना भट्ठे के पास एक ट्रक व गाड़ी से शराब की 820 पेटी बरामद की थी। उस शराब को हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गांव स्थित गोदाम से तस्करी करके लाया गया था। आबकारी निरीक्षक अरविंद की जांच में वह शराब नकली मिली थी, क्योंकि उसमें ओएसडी कैंटीन का नकली रेपर लगा था। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उनके समेत 11 पर मुकदमा किया था। जिनमें ढिक़ौली का प्रवीण उर्फ बब्बू चेयरमैन भी शामिल है। उसके अन्य कई साथी हैं। अब यह सामने आया है कि प्रवीण उर्फ बब्बू को प्रशासन ने इस महीने के शुरूआत में जिला बदर कर दिया था। उस पर पहले भी शराब तस्करी व नकली शराब के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद बब्बू का अपना नेटवर्क है। वह नेताओं के संपर्क में रहकर चुनाव में बांटने के लिए शराब की तस्करी करा रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में शराब की सप्लाई करने वाले सोनीपत के खरखौदा थाने के सिसाना गांव निवासी कविंद्र उर्फ बंटा पुत्र जयसिंह को गिरफ्तार किया है। इस तरह शराब सप्लाई करने वाले बागपत में पहली बार पकड़े गए हैं, जबकि पहले केवल शराब लेकर आने वालों पर कार्रवाई करके पुलिस मामले को बंद कर देती थी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि उस पर पहले भी छह मुकदमे दर्ज हैं। सभी शराब तस्करी के मुकदमे हैं। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कॉल डिटेल से पकड़े जाएंगे
सोनीपत जिले के सिसाना गांव के कविंद्र उर्फ बंटा ने खुलासा किया है। वह पिछले दस साल से शराब की तस्करी कर रहा है। वह चुनाव में बागपत में करोड़ों रुपये की शराब सप्लाई करता है। अब पुलिस उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। अभी तक जितने भी तस्कर पकड़े गए हैं, उनकी भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे उन सभी को पकड़ा जा सके, जिनकी उनसे शराब के लिए बातचीत हो रही थी। इस तरह अभी कई लोग फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed