फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayushman cards will be made for the beneficiaries

7460 श्रमिक परिवार के लाभार्थियों के बनाए जाएगें आयुष्मान कार्ड

Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for the beneficiaries
बागपत। जिले के 7460 श्रमिक परिवारों के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 12 सितंबर तक सीएचसी बागपत में कैंप लगाया जाएगा। कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त 16 सितंबर से जिले भर में कैंप लगाकर पूर्व में चिह्नित परिवारों के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डॉ. कपिल सरोहा ने बताया कि जिले में 7460 श्रमिक कार्ड हैं। शासन ने श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उनके आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। श्रमिकों के कार्ड बनाने के लिए सीएचसी बागपत में 12 सितंबर तक विशेष कैंप लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड धारक को आयुष्मान बनवाने के लिए श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड की छायाप्रति लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त जिले में 16 सितंबर से विशेष पखवाड़ा चलाकर पूर्व में चयनित किए गए लाभार्थियों के जनसेवा केंद्रों पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed