बागपत/छपरौली। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता विषय पर जनपद स्तरीय स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाकर व स्लोगन लिखकर प्रतिभा दिखाई।
कालेज में हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी की कुमारी आयुषी प्रथम, शांति सागर गर्ल्स इंटर कालेज छपरौली की कुमारी सुधा द्वितीय व कुमारी कशिश मलिक तीसरे स्थान स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में डीएन इंटर कालेज खट्टा प्रह्लादपुर की महिमा ठाकुर प्रथम, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा का गोविंद द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली की कुमारी खुशबु तृतीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी का अनस प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली की उपासना द्वितीय, वैदिक कन्या इंटर कालेज की कुमारी वर्षा तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी की कुमारी उर्वशी प्रथम, शांति सागर कन्या इंटर कालेज छपरौली की पायल द्वितीय और वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी की कुमारी विनती तृतीय, लोगो प्रतियोगिता में शांति सागर इंटर कालेज छपरौली की सबा प्रथम, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी की शिवानी धामा द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली की अक्षिता और वृह्त समाज इंटर कालेज छपरौली का गोलू संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ज्वाला प्रसाद, अशोक बंधु भारद्वाज, रविदत्त, मुकेश राज शर्मा, डॉॅ. राधेश्याम निर्णायक रहे। प्रतियोगिता आयोजन में आशुतोष गुप्ता, राजवीर सिंह, शिवानी राणा, नीरज शर्मा का सहयोग रहा।