Baghpat : भाजपा नेता का अस्पताल कराया बंद, प्रशासन ने दिए ये सख्त निर्देश, पढ़िए कार्रवाई के पीछे का कारण
Baghpat News : बागपत में प्रमाण पत्र न दिखाने पर भाजपा नेता का अस्पताल बंद कर दिया गया है। प्रशासन और आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने यह सख्त निर्देश भी दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन व आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रमाण पत्र न दिखाने पर बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में भाजपा नेता डॉ. शराफत के अस्पताल को बंद करा दिया। चिकित्सक को प्रमाण पत्र न दिखाने तक अस्पताल नहीं खोलने के निर्देश दिए हैं। प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ़. मोनिका गुप्ता ने बताया कि डॉ. शराफत अली मेडिकल सेंटर में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार को उनके साथ ही नायब तहसीलदार सचिन पंवार समेत अन्य ने अस्पताल पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक भाजपा नेता डॉ़. शराफत अली पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इस पर अस्पताल को बंद करा दिया गया। अस्पताल संचालक को प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने तक उसे नहीं खोलने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
उन्होंने बताया कि बिना प्रमाण पत्र दिखाए अस्पताल खोलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामारी के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। उधर, अस्पताल संचालक डॉ़. शराफत अली का कहना है कि निरीक्षण के दौरान वह अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उन्होंने उसका पंजीकरण कराया हुआ है और बुधवार को पंजीकरण के दस्तावेज डाक के माध्यम से सीएमओ कार्यालय भेजे थे। बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन करने का आरोप गलत है।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी