{"_id":"62c9d0f075e0e91d28171f6b","slug":"avoid-wastage-of-water-connect-people-with-the-campaign-baghpat-news-mrt5963675178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बर्बादी से बचें, जन-जन को अभियान से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बर्बादी से बचें, जन-जन को अभियान से जोड़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जलशक्ति अभियान व कैच द रैन अभियान के तहत शनिवार को दूर संचार विभाग के मुख्य सचिव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखी और उनकी सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की बर्बादी से बचने और जन-जन को जल संरक्षण अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।
जलशक्ति व कैच द रैन अभियान के तहत जिले में विगत दो वर्षों में कराए गए कार्यों व अमृत सरोवरों का निरीक्षण व समीक्षा करने के लिए दूर संचार विभाग के मुख्य सचिव आनंद कुमार तीन दिवसीय दौरे पर बागपत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखा। गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई होनी चाहिए। इसके अलावा गूंगाखेड़ी, गुराना सभाखेड़ी, बड़ौली गांव के अमृत सरोवरों की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए समय से अमृत सरोवर तैयार कर लिए जाए। मौके पर सीडीओ वैद्यानाथ शुक्ल, नोडल अधिकारी विपिन त्यागी, डीपीआरओ अमित त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
लघु सिंचाई में बनेगा जलशक्ति केंद्र
दूर संचार विभाग के मुख्य सचिव आनंद कुमार ने लघु सिंचाई कार्यालय में जल शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव रविवार को डौला, बुढे़डा नाले व वन क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए किए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।