फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authority seals illegal colonies

अवैध कालोनियों पर प्राधिकरण ने सील लगाई

Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Authority seals illegal colonies
बागपत में अवैध कालोनी पर सील की कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत रोड पर पीडब्यूडी गेस्ट हाउस के समीप व क्रिस्टू ज्योति स्कूल के सामने विकसित की गईं अवैध कालोनियां
विज्ञापन

मेरठ रोड पर मुन्नालाल एंक्लेव में मोनिका सिनेमा को तोड़क़र बनाई अवैध कॉलोनियां, सभी पर सील लगाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत व मेरठ रोड पर विकसित की गईं अवैध कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सील लगा दीं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पांच कॉलोनियों व एक अवैध निर्माण सील कर दिया है। इन सभी के खिलाफ केस शुरू करा दिया है।

बागपत में नक्शा पास कराए बिना ही कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं तथा लोगों को प्लॉट बेचकर ठगा जा रहा है। इनकी शिकायत पर बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने एई अरविंद शर्मा के नेतृत्व में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। बड़ौत रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने योगेश शर्मा निरोजपुर गुर्जर द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर सील लगाई तथा नक्शा पास कराए बिना कार्य करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अतिरिक्त टीम ने बड़ौत रोड पर बसंत गार्डन के समीप योगेश प्रधान नंगला वाले की कॉलोनी पर सील लगाई तो क्रिस्टू ज्योति स्कूल के सामने सुशील चौहान व भवानी सिंह की अवैध कॉलोनी पर सील लगाई गई। वहीं, मोनिका सिनेमा हॉल तोड़क़र पवन जैन द्वारा अवैध निर्माण करने व उसके पीछे अवैध रूप से विकसित कॉलोनी पर सील लगाई। इनके साथ ही जयकुमार सिंघल के ऊपरी मंजिल को बिना अनुमति निर्माण करने पर सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed