{"_id":"62167a596850b104e9231b7d","slug":"authority-demolished-five-illegal-colonies-kahkra-news-mrt5779795142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण की टीम ने खेकड़ा और सुभानपुर में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा-बागपत-बड़ौत विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को खेकड़ा नगर और गांव सुभानपुर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों जगह जेसीबी से पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कराया।
खेकड़ा नगर और देहात क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। कॉलोनाइजर प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना ही कॉलोनियां काट रहे है। बुधवार को विकास प्राधिकरण की टीम जेसीबी के साथ खेकड़ा नगर पहुंची और नालापार बस्ती में बाबा काले सिंह मंदिर के पास काटी जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। इसके बाद टीम गांव सुभानपुर में काटी गई तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। जेई अरविंद शर्मा ने बताया कि खेकड़ा नगर और सुभानपुर गांव में ओमपाल, नरेश कुमार, संजय कुमार, चंद्र, तेजपाल सिंह, संजीव कुमार, किशनपाल, अतुल मित्तल, सुधीर कुमार, संजय, करन सिंह, फायर स्टेशन के पास डूंडाहैड़ा रोड में अवैध कालोनियों को ध्वस्त कराया।