{"_id":"695581e2c05b1a239e05bd82","slug":"aunt-and-nephew-are-missing-police-have-launched-a-search-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-144397-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चाची-भतीजा लापता, पुलिस ने तलाश शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चाची-भतीजा लापता, पुलिस ने तलाश शुरू की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी चाची और उसका भतीजा मंगलवार शाम लापता हो गए। इसमें महिला के पति ने पुलिस से शिकायत कर दोनों को तलाशने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी पत्नी और भतीजा घर से किसी काम के लिए गांव में गए थे, लेकिन उसके बाद लापता हो गए। बुधवार सुबह तक रिश्तेदारी समेत अन्य जगहों पर दोनों को तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों के फोन भी बंद आ रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि महिला और युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को तलाश लिया जाएगा।