फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempts to kidnap children in Pathankot locality

UP: बागपत के पठानकोट मोहल्ले में बच्चों को अगवा करने की कोशिश, आरोपी CCTV में कैद

Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में लोगों में बच्चा चोरों की दहशत है। बड़ौत क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पठानकोट मोहल्ले मेें पिछले दो से तीन दिनों से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक घूम रहे हैं। बुधवार को एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Attempts to kidnap children in Pathankot locality
सीसीटीवी कैमरे में कैद पठानकोठ मौहल्ले में बच्चों को अगुवा करने आए बाइक सवार युवक। 14क्चष्ठञ्ज05 स? - फोटो : BARAUT

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पठानकोट मोहल्ले में बच्चों को अगवा करने आए बाइक सवार दो युवक शोर सुनकर भाग निकले। हालांकि बाइक सवार वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पठानकोट मोहल्ले मेें पिछले दो से तीन दिनों से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक घूम रहे हैं। बुधवार को उक्त दोनों बाइक सवार युवकों ने मोहल्ले से दो बच्चों को अगवा करने की कोशिश की। तभी लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Police Raid in OYO Hotels: आपत्तिजनक हालत में मिले कई जोड़े, मचा हड़कंप, ताला लगाकर फरार हुए कई संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। दोनों बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ढूंढने का प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था, मामला दिखवाया जा रहा है। अफवाहों पर भी ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed