पुलिस पर हमला कांस्टेबल घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआई जगदीश सैनी ने बताया कि संजू उर्फ संजीव पुत्र हप्पू नाई निवासी दोघट को हाईकोर्ट ने कई बार पेश होने के नोटिस दिए, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने दोघट पुलिस को युवक को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए। बुधवार को पुलिस संजू को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। संजू ने पुलिस पर चाकू से हमला बोल दिया। उसने सिपाही अंकित को चाकू मारकर घायल कर दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया। घायल पुलिसकर्मी अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सिपाही की तरफ से संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बागपत। जनपद के आधा दर्जन से अधिक गांवों में मारपीट की वारदात हुईं। साथ ही एक गांव में छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर यूपी-100 की गाड़ी वहां पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ की। गांव के लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी तुरंत वहां वारदात स्थल पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस पीड़ित महिला को थाने लेकर पहुंचे। बाद में पीड़ित ने थाने में शिकायत की। इसके अलावा विनयपुर, मलकपुर, बालैनी, रठौड़ा छपरौली और बड़ौत में झगड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और झगड़ा शांत कराया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक यूपी-100 पर 18 कॉल आई। गाड़ी सभी कॉल पर समय से पहुंची।