फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attacked by entering the house in the dispute of taking out the garbage from the drain

नाली से कूड़ा निकालने के विवाद में घर में घुसकर हमला

Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house in the dispute of taking out the garbage from the drain
घायल सरफराज - फोटो : BAGHPAT
गांव दौलतपुर का मामला, तीन महिला सहित पांच घायल, दो हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। दौलतपुर गांव में नाली से कूड़ा निकालने के विवाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बुधवार की सुबह गांव में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर गांव के दो पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि है कुछ देर बाद एक पक्ष के दर्जन भर लोगों को दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें सरफराज, फिरोज, सईदा, समरीन और सहरीन घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सरफराज व उसकी पत्नी सईदा की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने दस नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed