फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on Toll Plaza Staff in Baghpat-Merut Highway, Four Injured after Miscreants Vandalize Toll Booth

Baghpat: टोल मांगने पर दबंगों का हमला, टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, मैनेजर सहित चार कर्मचारी घायल

Mon, 10 Nov 2025 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Nov 2025 01:02 PM IST
सार

मेरठ-बागपत हाईवे पर स्थित बालैनी टोल प्लाजा पर देर रात दबंग युवकों ने टोल मांगने पर हमला बोल दिया। टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और टोल बूथ में तोड़फोड़ की। घटना में टोल मैनेजर सहित चार कर्मचारी घायल हो गए।

विज्ञापन
Attack on Toll Plaza Staff in Baghpat-Merut Highway, Four Injured after Miscreants Vandalize Toll Booth
बागपत में बालैनी टोल पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा में रविवार रात बड़ा हंगामा हो गया। करीब 11 बजे तीन कारों में सवार होकर आए दर्जनभर दबंग युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वाहनों को रोककर जब सामान्य नियम अनुसार टोल मांगा गया, तो कार सवार युवक उलझने लगे। विरोध करने पर हमलावर युवकों ने टोल स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अपनी जान बचाने के लिए कई कर्मचारी टोल से दूर भागे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: 'कॉलेज है तेरे बाप की धर्मशाला नहीं...कल की जगह आज कर ले सुसाइड', प्राचार्य की धमकी; गिड़गिड़ाता रहा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। बैरियर, शीशे, कुर्सियाँ, कंप्यूटर सहित अन्य सामान नुकसानग्रस्त हुआ। करीब आधे घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

हमले में टोल मैनेजर अनुज सहित टोलकर्मी अभिषेक, कुनाल और यूनित घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बालैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed