फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Assistant teacher missing for 14 months, education department engaged in search

Baghpat News: सहायक अध्यापिका 14 महीने से लापता, शिक्षा विभाग तलाश में जुटा

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher missing for 14 months, education department engaged in search
बागपत। गौसपुर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका स्वाति जैन पिछले 14 महीने से लापता हैं। शिक्षा विभाग उनको तलाशने में जुटा हुआ है, मगर शिक्षिका का पता नहीं चल रहा। शिक्षिका ने अपने कागजों में जो पता लिखवाया हुआ है, वहां भी नोटिस भेजा गया तो उस पते पर कोई स्वाति जैन नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

गौसपुर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका स्वाति जैन बिना छुट्टी व बिना पूर्व सूचना के 6 दिसंबर 2023 को गायब हो गई थी। स्वाति जैन ने अपने कागजों में दिल्ली शाहदरा का पता लिखवाया हुआ है। उनको बीएसए गीता चौधरी की तरफ से पिछले महीने 25 जनवरी को नोटिस भेजा गया तो शाहदरा के डाकघर के कर्मियों ने दरवाजे पर ताला होने की बात उस नोटिस पर लिखी।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा से 27 जनवरी को कर्मी वहां पहुंचे तो उनको बताया गया कि स्वाति जैन नाम की कोई महिला वहां नहीं रहती हैं। इस तरह रिकार्ड में दर्ज पते पर स्वाति जैन के नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग उनकी तलाश में जुटा है। जिससे उनको नोटिस देकर सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed