{"_id":"68e9595591b966106c0ca404","slug":"assistant-teacher-dies-in-chhaprauli-on-karva-chauth-day-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140021-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: करवाचौथ के दिन छपरौली में सहायक शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: करवाचौथ के दिन छपरौली में सहायक शिक्षिका की मौत
Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। करवाचौथ के दिन शुक्रवार को कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका विनीता खोखर (28) निवासी पट्टी चौधरान छपरौली की मौत हो गई। परिवार वालोें ने पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे की पट्टी चौधरान निवासी पिंटू शामली जिले के कैराना के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनकी पत्नी सहायक शिक्षिका विनीता खोखर कस्बे के ही कंपोजिट विद्यालय में तैनात थीं। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। बताया कि शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य काम से घर से बाहर गए हुए थे। थोड़ी देर बाद आए परिवार वालों को सहायक शिक्षिका विनीता खोखर का शव घर में पड़ा हुआ मिला।
शव देखते ही परिवार वालों ने शोर मचा दिया। विनीता के मायके वालों को भी बुलाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसका पता चलने पर आए पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो परिजनों ने कैंसर बीमारी से शिक्षिका के ग्रस्त होने और इस कारण ही मौत होने की बात बताई। इस मामले में जांच अधिकारी शिवदत्त का कहना है कि परिवार वालों ने कैंसर से सहायक शिक्षिका की मौत होने की जानकारी दी है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।