फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asking account details flown 26 thousand

डिटेल पूछ खाते से उड़ाए 26 हजार    

Fri, 16 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Asking account details flown 26 thousand
fraudulent phone calls
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा के रिटायर टीचर की बेटी के खाते से 26 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक में शिकायत की तो फोन कर्ता ने उनको भुगतने की धमकी दी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 युवती सुदेश ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोनकर्ता बोला कि तुमने बैंक में आधार कार्ड जमा नहीं कराया और न ही एटीएम का नवीनीकरण कराया है। आरोपी ने उससे खाता नंबर और एटीएम कोड नंबर ले लिया। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 26 हजार रुपये निकलाने का मैजेस आया, जबकि उसने अपने खाते से रुपये नहीं निकाले हैं।

विज्ञापन

 

उसने तुरंत बैंक प्रबंधक के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। गुरुवार सुबह अलग नंबर से फिर उसके पास फोन आया। आरोपी फोनकर्ता ने कहा कि शिकायत करते हो तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed