फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ashish and Shalu did the longest jump

Baghpat News: आशीष और शालू ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Fri, 24 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ashish and Shalu did the longest jump
बागपत के स्यादवाद कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा
बागपत। स्यादवाद उच्च शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संस्थान में हुई लंबीकूद में आशीष और शालू ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगिता में खेल की भावना से भाग लेने और हार से निराश होने के बजाए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान में हुई बालक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आशिक प्रथम, अंकित दूसरे व प्रशांत तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में स्नेहा प्रथम, आंचल द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आशिक प्रथम, मोहित द्वितीय और अंकित तृतीय, बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, भारती द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की लंबीकूद में आशीष प्रथम, अनिश द्वितीय और जयदेव तृतीय, बालिका वर्ग में शालू प्रथम, आंचल द्वितीय और नर्गिश तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए विजेता रही। मौके पर संस्था के सचिव शिखर चंद जैन, निदेशक शशीकांत शर्मा, प्रवीन मलिक, धमेंद्र सिंह, प्रिंस यादव, विकास, सोनिया, अमित, आरती, अंकित, विमला, डिंपी, अंशु, शाहीन, अनिता, तरन्नुम मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

रमाला। किरठल गांव के महर्षि दयानंद विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला और डिस्क थ्रो में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुनाल ने प्रथम स्थान, वंश ने द्वितीय व आतिका तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरज शर्मा, दीपक कुमार ,कर्मवीर, मनोज, अंकित, मोनिका, निधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed