फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asha pulled march, surrounded CMO

आशाओं ने निकाला जुलूस, सीएमओ को घेरा

Sat, 17 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Asha pulled march, surrounded CMO
सीएमओ कार्यालय के बाहर जुलूस निकालकर नारेबाजी करतीं आशाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग करते हुए आशाओं ने जिला अस्पताल में जुलूस निकाला। सीएमओ का छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए घेराव किया। जल्द मांग पूरी न होने पर रोड जाम और सीएम का पुतला दहन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को आशाओं ने कलक्ट्रेट से जिला अस्पताल तक मांगों को लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत  केंद्र और राज्य सरकार के अधीन मानते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति, सभी मदों में धन आवंटित कराकर भुगतान, प्रत्येक चिकित्सालय पर विश्राम कक्ष, जनपद में कार्यालय घोषित करने की मांग।
विज्ञापन


आश्रितों को सेवायोजित करते हुए उत्पीड़न रोका जाए, एनआरएचएम में जननी सुरक्षा योजना में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। आशाओं ने चेतावनी दी की जब तक मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार रहेगा। यहां तक सड़कों पर उतरकर रोड जाम और प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में तैनात डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ आशाओं ने धरना प्रदर्शन किया। सुनीता, रीना शर्मा, बबीता, बीना, मीना त्यागी, शकुंतला, संजीता, बिमलेश, सुनीता, स्नेह मौजूद रही। 


उधर, नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के छह ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ता ने कार्य बहिष्कार करते हुए सभी सीएचसी और पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रीना शर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर आशाओं का आंदोलन चला हुआ है, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। डोला में भी धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed