फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asha delivered in private hospital, superintendent asked for clarification

Baghpat News: आशा ने प्राइवेट अस्पताल में कराया प्रसव, अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 04 Nov 2023 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Asha delivered in private hospital, superintendent asked for clarification
-दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर की जाएगी सेवा समाप्त करने की संस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बावजूद आशा सरकारी अस्पताल के बजाए प्राइवेट अस्पताल में महिलाओं का प्रसव करा रही हैं। लुहारा गांव की आशा ने तीन नवंबर की रात एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसका प्रसव अमीनगर सराय की पीएचसी के बजाए कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में करा दिया। सीएचसी अधीक्षक ने आशा से दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्त करने की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।

पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात लुहारा गांव की महिला सोनी को प्रसव पीड़ा हुई थी। गांव की आशा गीता ने निजी स्वार्थ के लिए उसका प्रसव अमीनगर सराय के प्राइवेट अस्पताल में कराया था। सूचना मिलने पर शनिवार को सीएचसी से टीम भेजकर जांच कराई गई। जांच में आशा द्वारा महिला का प्रसव अस्पताल में कराया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि आशा से कस्बे में सरकारी अस्पताल होने के बावजूद प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने का जवाब मांगा है। दो दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर आशा के खिलाफ सेवा समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed