{"_id":"6203fe657861fd586943e5ba","slug":"asha-and-anganwadi-workers-will-measure-the-temperature-of-voters-at-the-booths-baraut-news-mrt5763358105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर मतदाताओं का तापमान नापेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर मतदाताओं का तापमान नापेंगी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर बनी हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी। हेल्प डेस्क पर सभी मतदाताओं के शरीर का तापमान थर्मल स्कैनर से नापेंगी। उनके पास ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर रहेगा। सभी मतदाताओं को ग्लब्स दिए जाएंगे। इसके बाद ही वह ईवीएम का बटन दबा पाएंगे। साथ ही जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें मास्क भी दिया जाएगा।
बुखार होने पर अलग से होगा मतदान
बड़ौत। हेल्प डेस्क पर सभी मतदाताओं के शरीर का तापमान थर्मल स्कैनर से नापा जाएगा। जिनके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होगा अथवा बुखार होगा, उन्हें लाइन से अलग हटा दिया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की बूथ पर अलग से लाइन लगेगी। बाद में अलग से मतदान कराया जाएगा। बताया कि संक्रमित के लिए पीपीई किट भी दी जाएगी।