{"_id":"604116bb8ebc3ec8967e01d4","slug":"asara-s-simran-selected-in-haryana-s-ranji-team-baghpat-news-mrt5283411190","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा की सिमरन का हरियाणा की महिला रणजी टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा की सिमरन का हरियाणा की महिला रणजी टीम में चयन
विज्ञापन
हरियाणा की रणजीत टीम के लिए चयनित खिलाड़ी सिमरन चौधरी
- फोटो : BAGHPAT
वडोदरा में 12 मार्च से होने वाले टूर्नामेंट में करेगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। असारा गांव की रहने वाली क्रिकेटर सिमरन चौधरी का चयन हरियाणा की महिला रणजी टीम में हुआ है। वह वडोदरा में 12 मार्च से होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
कोच सरूरपुर कलां गांव निवासी डॉ. मुन्ना ने बताया कि सिमरन रणजी टॉफी में हिस्सा लेने के लिए वडोदरा पहुंच गई है। वहां छह दिन वह टीम के साथ क्वारंटाइन रहेगी। इसके बाद 12 मार्च से होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से वह सिमरन को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण और पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। 2016 और 2017 में सिमरन अंडर-19 खेल चुकी है। 2019 में अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रही है। रणजी टीम में सिमरन का चयन होने से माता बशीरी, पिता जमील और सात बहनों व भाई काफी खुश है। उन्होंने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।